Connect with us

मौसम

उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी

उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी
सीएन, देहरादून/नैनीताल।
उत्तराखंड में प्रचंड गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। मंगलवार को मैदानी इलाकों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पर रहने से हीट वेव की स्थिति बनी रही जबकि आज बुधवार को तापमान 42 डिग्री के पार रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल राहत के आसार नहीं है अब सभी लोगों की निगाहें मानसून पर टिकी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बुधवार 12 जून को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना भी है। वहीं राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में दोपहर को तापमान 42 डिग्री के पार रहने की संभावना है जिससे झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण.पश्चिमी मानसून की मुंबई में झमाझम बारिश के साथ एंट्री हो गई है आने वाले दिनों में मानसून के उत्तर भारत के राज्यों समेत बाकी राज्यों में पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 20 और 25 जून को गुजरात, 30 जून और पांच जुलाई को राजस्थान पहुंच सकता है। इसके अलावा 15 जून को एमपी के कुछ इलाकों में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है, जबकि 20 जून को बाकी इलाकों में पहुंचेगा। यूपी की बात करें तो यहां मानसून 15 से 20 जून के बीच पहुंचता है। इस बार 18-20 जून में इसके वाराणसी या फिर गोरखपुर के जरिए यूपी में दस्तक देने की संभावना है। दिल्ली में 27 जून को मानसून पहुंच सकता है। इसके बाद झमाझम बारिश होगी। उत्तराखंड में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है उत्तराखंड में मानसून की झमाझम बारिश के साथ चंपावत जिले से एंट्री हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून का अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING