Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

यात्री बस के पहाड़ी से गिर जाने से 25 लोगों की मौत

सीएन, इलोइलो। मध्य फिलीपींस के एंटिक प्रांत में एक यात्री बस के पहाड़ी से गिर जाने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। दुर्घटना हैमटिक शहर स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम 5 बजे से कुछ पहले की है। इलोइलो शहर से 53 यात्रियों को ले जा रही बस पश्चिम की ओर एंटिक प्रांत में सैन जोस डी ब्यूनाविस्टा जा रही थी, जब यह एक सड़क किनारे बने कंक्रीट के बैरियर से टकराकर एक खड्ड में गिर गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय समाचार वेब एबीएस-सीबीएन का हवाला देते हुए बताया कि मरने वालों में बस चालक और उसका कलेक्टर शामिल हैं। एंटीक प्रांतीय सरकार का हवाला देते हुए, एक क्षेत्रीय समाचार पत्र, पनाय न्यूज ने बताया कि केन्या के एक पुरुष सहित दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए इलोइलो शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया।आपातकालीन कर्मचारी जीवित बचे लोगों को बचा रहे हैं और खड्ड से लोगों के शव निकाल रहे हैं।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING