Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

5 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस : संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है

5 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस: संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है
सीएन, नैनीताल।
इस दिन आध्यापकों को सामान्य रूप से और कतिपय कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया जाता है।
इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1966 में यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की उस संयुक्त बैठक को याद करने के लिये मनाया जाता है, जिसमें अध्यापकों की स्थिति पर चर्चा हुई थी और इसके लिये सुझाव प्रस्तुत किये गये थे। अतः इसे 1994 के बाद से प्रतिवर्ष लगभग 100 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है और इस प्रकार वर्ष 2023 में यह 29 वाँ विश्व शिक्षक दिवस होगा। अलग-अलग देशों में शिक्षक दिवस अलग.अलग तारीखों पर मनाये जाते हैं। भारत में यह भूतपूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन 5 सितंबर को मनाया जाता है। चीन में 1931 में शिक्षक दिवस की शुरूआत की गई थी और बाद में 1939 में कन्फ्यूशियस के जन्म दिन, 27 अगस्त को शिक्षक दिवस घोषित किया गया लेकिन 1951 में इसे रद कर दिया गया। फिर 1985 में 10 सितम्बर को शिक्षक दिवस घोषित किया गया लेकिन वर्तमान समय में ज्यादातर चीनी नागरिक चाहते हैं कि कन्फ्यूशियस का जन्म दिन ही शिक्षक दिवस हो। इसी तरह रूस में 1965 से 1994 तक अक्टूबर महीने के पहले रविवार के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता था। जब साल 1994 से विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाना शुरू हुआ तब इसके साथ समन्वय बिठाने के लिये इसे इसी दिन मनाया जाने लगा। यूनेस्को में साल 1994 से अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। समाज में शिक्षकों के प्रति सहयोग को बढ़ावा दिया जाए और शिक्षक की जिम्मेदारियों का अहसास कराने के लिए यूनेस्को में अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की शुरुआत की गई थी। अमेरिका में पहले शिक्षक दिवस को लेकर तरीके बदले गए, फिर मई के पहले सप्ताह में शिक्षक दिवस मनाना तय हुआ। आज भी अमेरिका में शिक्षक दिवस पूरे सप्ताह मनाया जाता है। रूस में पहले ष्शिक्षक दिवसष् अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह को मनाया जाता था लेकिन 1994 में यह तय हुआ कि रूस में शिक्षक दिवस 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अर्जेंटिना के 7 वें राष्ट्रपति डोमिंगो फास्टिनो सार्मिएन्टो एक महान् विचारक, लेखक और शिक्षाविद के रूप में जाने जाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के कारण ही अर्जेटिना में 11 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर के अंतिम शुक्रवारत्र, इक्वाडोर में 13 अप्रैल, हंगरी में जून के पहले शनिवार और पोलैंड में 14 अक्टूबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। चेक गणराज्य में 28 मार्च के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ईरान में 02 मई को अयातुल्लाह मोर्तेजा की हत्या के बाद शिक्षक दिवस मनाया जाता है। अयातुल्लाह मोर्तेजा ईरान के मशहूर प्रोफेसरों में से एक थे, जिनकी याद में 02 मई को ईरान शिक्षक दिवस मनाता है। इंडोनेशिया में 25 नवम्बर के दिन हरि गुरू के नाम से शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
सिंगापुर में 01 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन यहाँ छुट्टी होती है और किसी भी तरह को ख़ास आयोजन नहीं होता। शिक्षक दिवस से एक दिन पहले यहाँ सारे आयोजन किए जाते हैं और आधे समय के बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी जाती है। 7 मार्च, 1867 में अल्बानिया में अल्बानी भाषा में पाठन करने वाला प्रथम स्कूल खुला था, जिसके कारण यहाँ 07 मार्च को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। अल साल्वाडोर में 22 जून को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन अल साल्वाडोर में राष्ट्रीय अवकाश होता है। ओमान, सीरिया, मिस्र, लीबिया, कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, ट्यूनिशिया, जॉर्डन, सउदी अरब, अल्जीरिया, मोरक्को और अन्य इस्लामी देशों में 28 फ़रवरी को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING