Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

फिरोजपुर में गलती से जीरो लाइन पार कर गया बीएसएफ जवान, पकड़ ले गए पाकिस्तानी रेंजर्स

फिरोजपुर में गलती से जीरो लाइन पार कर गया बीएसएफ जवान, पकड़ ले गए पाकिस्तानी रेंजर्स
सीएन, फिरोजपुर।
पहलगाम आतंकी हमले के बीच पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर मौजूद बीएसएफ सीमा सुरक्षा बल का एक जवान गलती से वह जीरो लाइन पार कर गया। बीएसएफ के इस जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया। जवान उस जगह पर किसानों पर नजर रख रहा था, जहां वे फसल काट रहे थे। जीरो लाइन बॉर्डर का वह हिस्सा होता है जहां दोनों देशों की सीमाएं मिलती हैं। इस जगह पर किसानों को खेती करने के लिए स्पेशल परमिशन मिलती है। जब किसान फसल बोते या काटते हैं, तो बीएसएफ के जवान उनकी सुरक्षा के लिए साथ रहते हैं। इन्हें किसान गार्ड भी कहते हैं।  बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण है। भारत ने पाकिस्तान पर कुछ पाबंदियां भी लगा दी हैं। इसी बीच बीएसएफ जवान गलती से बॉर्डर पार करके पाकिस्तान की सीमा में चले जाने की घटना से सरकार चिंतित है। गया। बीएसएफ ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, सूत्रों के अनुसार श्रीनगर से बीएसएफ की बटालियन-24 ममदोट में शिफ्ट हुई है। बुधवार सुबह किसान कंबाइन लेकर फेंसिंग पर लगे गेट नंबर.208ध्1 के रास्ते खेत से गेहूं काटने गए। किसानों की निगरानी के लिए दो बीएसएफ जवान भी उनके साथ गए थे। इसी दौरान जवान गलती से बॉर्डर पार कर गया। बीएसएफ की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। फ्लैग मीटिंग जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही कोई हल निकलेगा और जवान वापस आ जाएगा।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING