Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

मानसरोवर यात्रा : पहलगाम हमले के बीच चीन का बड़ा बयान आया, सुदृढ़ और स्थिर विकास को बढ़ाने के लिए चीन भारत के साथ काम करने को तैयार

सीएन, दिल्ली। पहलगाम हमले के बीच चीन का बड़ा बयान आया है।चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर आरंभ करने के लिए दोनों देशों के बीच तैयारियां चल रही हैं. करीब पांच साल के अंतराल के बाद यह यात्रा फिर शुरू की जाएगी. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन के तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में कैलाश पर्वत और मानसरोवर की भारतीय श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. चीन और भारत के बीच बनी सहमति के अनुरूप, गर्मी के इस मौसम में तीर्थयात्रा फिर शुरू की जाएगी. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि दोनों पक्ष इस समय जरूरी तैयारियां करने में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष चीन-भारत राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है. उन्होंने कहा कि चीन दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों के सुदृढ़ और स्थिर विकास को बढ़ाने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है. पिछले सप्ताह नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि यह यात्रा जून से अगस्त तक दो मार्गों- उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रा और सिक्किम में नाथू ला के रास्ते होगी. यह तीर्थयात्रा हिंदुओं के साथ-साथ जैन और बौद्धों के लिए भी धार्मिक महत्व रखती है. विदेश मंत्रालय ने 26 अप्रैल को जारी बयान में कहा कि इस वर्ष, उत्तराखंड राज्य से लिपुलेख दर्रे और सिक्किम राज्य से नाथू ला दर्रे को पार करते हुए क्रमश: पांच जत्थों और 10 जत्थों (प्रत्येक में 50 श्रद्धालु) में तीर्थयात्री यात्रा करेंगे. कोविड-19 महामारी और उसके बाद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों पक्षों के बीच सैन्य गतिरोध के कारण 2020 में यात्रा स्थगित कर दी गई थी. भारत और चीन ने पिछले साल 21 अक्टूबर को हुए एक समझौते के तहत डेमचोक और देपसांग में टकराव वाले दो स्थानों से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली थी. इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूसी शहर कजान में वार्ता की और विभिन्न द्विपक्षीय वार्ता तंत्रों को बहाल करने पर सहमति व्यक्त की. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की वार्ता के बाद पिछले कुछ महीनों में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के उद्देश्य से कई बैठकें कीं. इस यात्रा को दोनों देशों द्वारा संबंधों को सामान्य बनाने के लिए किये जा रहे उपायों में पहला कदम बताया जा रहा है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज प्रकाश धामी हत्याकांड में शामिल ईनामी मुख्य शूटर पंडित को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING