Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

सिंगापुर की एक ब्रूवरी में पेशाब से बनाई जा रही है बीयर

फिलहाल दुनिया के सबसे इको-फ्रेंडली बीयर के रूप में किया जा रहा है प्रमोट
सीएन, सिंगापुर।
सिंगापुर की एक ब्रूवरी में इन दिनों एक अलग टाइप की बीयर मिल रही है. वैसे तो बीयर फलों और जौ के पानी के सड़ाकर एल्कोहल मिलाकर बनाई जाती है, लेकिन सिंगापुर में सीवेज यानी गंदे नाले के पानी और यूरीन बीयर बनाई जा रही है. न्यू्ब्रू नाम के इस बीयर को फिलहाल दुनिया के सबसे इको-फ्रेंडली बीयर के रूप में प्रमोट किया जा रहा है. बता दें कि बीयर बनाने वाली जगह को ब्रूवरी कहते हैं. ,,uvkbZ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूब्रू को एक खास तरीके से लिक्विड से बनाया जाता है. इसमें नालों के पानी और अपशिष्ट को रिसाइकल किया जाता है और फिल्टर करके तैयार किया जाता है. इस खास लिक्विड का नाम नीवॉटर है. ये सिंगापुर में 20 साल से मौजूद है. वहां के बीयर में 95 फीसदी नीवॉटर ही मिलाया जाता है. सिंगापुर की वॉटर अथॉरिटी ने देश की पानी की कमी की समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन समस्याओं के समाधान के तौर पर दुकानों और बार में उपलब्ध पेय पदार्थ लॉन्च किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नीवाटर को कई तरह के जांच प्रोसेस से गुजना पड़ता है. इससे ये पानी सुरक्षित हो जाता है. सिंगापुर की वॉटर अथॉरिटी ने बताया कि यहां पीने के पानी की भारी कमी है. ये देश हर तरफ से समुद्र से घिरा है. समुद्र के पानी का इस्तेमाल पीने के लिए नहीं किया जा सकता. ऐसे में सरकार सालों से पीने के पानी के विकल्प पर काम कर रही है. पानी की कमी के कारण सिंगापुर, सालों से मलेशिया से पीने का पानी खरीद रहा है. बारिश के पानी को भी स्टोर करके रिसाइकल किया जाता है. इसके बाद भी सिंगापुर को जरूरत का सिर्फ 50 फीसदी पानी ही मिल पाता है. बाकी जरूरत के काम के लिए नाले या सीवेज के पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है. एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2060 तक सिंगापुर में आबादी बढ़ने के साथ ही पानी की मांग दोगुनी होने की उम्मीद है. ऐसे में नीवॉटर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर जोर दे रही है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुनिया फिर आशंकित : पश्चिम एशिया युद्ध समाप्त करने को ईरान-अमेरिका समझौता वार्ता विफल, पाक बेहतरीन मेजबान: अमेरिका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING