Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

रूस में भीषण आतंकी हमला, 60 लोगों की मौत, 145 लोग घायल

रूस में भीषण आतंकी हमला, 60 लोगों की मौत, 145 लोग घायल
सीएन, मॉस्को।
रूस की राजधानी मास्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में भीषण आतंकी हमला हुआ है। हमले में अब तक 60 लोगों के मरने की सूचना हैए जबकि 145 लोग घायल हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में ये रूस में हुआ सबसे बड़ा हमला है। क्रोकस सिटी हॉल के कॉन्सर्ट हॉल में एक संगीत कार्यक्रम के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान हथियारों से लैस आतंकी हॉल में घुस आए और लोगों को निशाना बनाकर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसके बाद उन्होंने बिल्डिंग में आग लगा दी। क्रोकस सिटी हॉल मास्को क्षेत्र में सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय संगीत स्थलों में से एक है। 6000 लोगों की क्षमता वाले इस कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार को रॉक बैंड पिकनिक परफॉर्म करने वाला था। म्यूजिक शो देखने के लिए हॉल में भारी भीड़ मौजूद थी। कार्यक्रम शुरू होने के कुछ मिनट पहले ही अज्ञात बंदूकधारी आतंकी हॉल में घुस आए और वहां मौजूद भीड़ पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। माना जा रहा है कि हमले में 5 हमलावर शामिल थे। रूसी मीडिया के अनुसार, रूस की जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने शनिवार सुबह कहा कि साठ लोग मारे गए। यह संख्या बढ़ सकती है। पहले अधिकारियों ने कहा था कि कम से कम 145 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी रिया ने मॉस्को के गवर्नर एंड्री वोरोब्योव के हवाले से कहा कि 110 वयस्कों और पांच बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 60 वयस्कों की हालत गंभीर है। आतंकवादी समूह ने इस्लामिक स्टेट आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह से जुड़ी एजेंसी आमाक ने टेलीग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में बताया है कि हमलावर बाद में भागने में सफल रहे थे। रूस के नेशनल गार्ड्स ने क्रोकस सिटी हॉल पर हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तलाशी के दौरान आतंकी नहीं मिले। घटनास्थल से वीडियो सामने आए हैं जिसमें बंदूकधारी स्वचालित हथियारों से फायरिंग कर रहे हैं। वहीं घबराए लोग अपनी बचाने के लिए भाग रहे हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्पुतनिक को बताया कि हमलावर लोगों को सीधे गोली मार रहे थे। हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंक कर बिल्डिंग में आग लगा दी। सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने बताया कि लगभग पूरी इमारत आग की लपटों में घिरी हुई थी। लोग इमारत के अंदर ही रह गए थे और कुछ लोग छत पर फंसे हुए थे। रूस की समाचार एजेंसी रशिया 24 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आग लगने के चलते कॉन्सर्ट हॉल की छत का एक हिस्सा ढह गया। घटना के बाद रूसी सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है और आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्रेमलिन ने बताया है कि हमले के कुछ देर बाद ही राष्ट्रपति पुतिन को जानकारी दी गई।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING