Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

भविष्यवेत्ता ऑजुला ने कोविड को लेकर भी किया था आगाह,  2025 के लिए क्या कहा

भविष्यवेत्ता ऑजुला ने कोविड को लेकर भी किया था आगाह,  2025 के लिए क्या कहा
सीएन, नईदिल्ली।
साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। साल शुरू होने से पहले ही 2025 को लेकर कई भविष्यवाणियां सामने आ गई हैं। दुनिया नए साल का स्वागत कर रही है और लोग यह सोच रहे हैं कि उनके उनके देशों और पूरे विश्व के लिए भविष्य में क्या होने वाला है। जहां बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की 2025 में ग्लोबल आपदा की भविष्यवाणियों ने चिंता पैदा की हैं वहीं एक 38 वर्षीय व्यक्ति जिन्होंने 2018 में कोविड-19 महामारी की सही भविष्यवाणी की थी उसने 2025 के लिए चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं जो सभी को हैरान कर सकती हैं। इन सबके बीच एक ऐसे शख्स की भविष्यवाणी सामने आई है, जिसने अब तक जो कुछ भी कहा है वह सच निकला है। लंदन के हिप्नोथेरेपिस्ट 38 साल के इस शख्स का नाम निकोलस ऑजुला है जिनकी अब तक की सभी भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं। निकोलस ऑजुला ने साल 2025 को लेकर काफी डरावनी भविष्यवाणी की है। निकोलस ऑजुला की इस भविष्यवाणी की हर तरह चर्चा है। निकोलस ऑजुला ने साल 2025 में वर्ल्ड वॉर3 होने का दावा किया है। ऑजुला की यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। निकोलस ऑजुला ने इस भविष्यवाणी के बारे में आगे बताया कि यह एक ऐसा साल होगा जहां लोगों के अंदर दया की भावना नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि लोग धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर एक दूसरे से नफरत करेंगे और उन्हें मारते हुए नजर आएंगे। बुराई और हिंसा से इस धरती पर कोहराम मच जाएगा। कई राजनीतिक हत्याएं होंगी। ऑजुला ने यह भी भविष्यवाणी की है कि इस साल धरती पर बहुत ज्यादा बारिश होगी। कई जगहों पर बाढ़ तबाही मचाएगी और समुद्र का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ेगा। निकोलस ऑजुला ने एक  इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 17 साल के थे तभी से उनके सपने में कोई आता था और उन्हें आगे क्या होना है इसके बारे में बताता है। ऑजुला ने इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति चुनाव में जीत, एआई का उदय, कोविड महामारी और रोबोट आर्मी के विकास जैसी कई भविष्यवाणियां की हैं जो सही साबित हुई हैं। निकोलस ने कहा कि उन्हें किशोरावस्था में ही यह एहसास हुआ था कि उनके पास मानसिक क्षमताएं हैं। कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद उन्होंने पिछले जन्मों के दृश्य देखना शुरू कर दिया। उसने कहा मैंने देखा कि मैं मिस्र की एक रानी हूं। मैंने चीन में दर्जी के रूप में काम किया और हिमालय में एक नन थी। जब मैं अफ्रीका में पैदा हुआ था तो मैं एक चुड़ैल के रूप में पैदा हुआ था। फिर मैं एक शेर के रूप में भी पैदा हुआ। उन्होंने कहा हमारे पास भविष्यवाणी करने की शक्ति है क्योंकि हम जानते हैं कि मृत्यु अंत नहीं है क्योंकि आत्मा कभी नहीं मरती। हम फिर से जन्म लेते हैं। 

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING