Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर वर्ग यूनिवर्सिटी उत्तराखंड में भेड़ और घोड़ों की क्लोनिंग पर करेगी काम

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय का रूस के दो अन्य विश्वविद्यालयों के साथ करार पर सहमति
सीएन, पंतनगर।
उत्तराखंड के पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान जो कि दो सप्ताह से रूस के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी के साथ करार पर हस्ताक्षरित किया गया वहीं पर 27 सितम्बर 2024 को मास्को के दो विश्वविद्यालयों मास्को स्टेट एकेडमी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन एण्ड बायोटेक्नोलाॅजी तथा रसियन स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, मास्को के साथ पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी शोध एवं शिक्षा के आदान.प्रदान हेतु एमओयू पर सहमति हुई। एमओयू हेतु पंतनगर विश्वविद्यालय से कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में चार.सदस्यीय वैज्ञानिकों का प्रतिनिधिमंडल मास्को पहुंचा। मास्को स्टेट एकेडमी ऑफ वेटेनेरी मेडिसिन एण्ड बायोटेक्नोलाॅजी की ओर से रेक्टर डा. पी सरजी ब्लाडेमेरोविच, डीन ऑफ फैकल्टी मॉस्को वेटरनरी एकेडमी डा. अब्रामोव पावेल, डा. अलेक्जेंडर ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और एकेडमी में चल रहे शोध कार्यों का भ्रमण कराया तथा शोध कार्यों में मुख्य रूप से घोड़ों पर चलाएं जा रहे शोध कार्य, जंगली भेड़ और रोमेनो को प्रजनन कराकर भ्रूण प्रत्यारोपण से प्राप्त भेड़, वेटेरिनरी क्लीनिक्स के अंतर्गत सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, जेनेटिक इंजीनियरिंग एवं जेनेटिक रिसोर्स लैब आदि के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस एमओयू से शोध के क्षेत्र में नए परिणाम सामने आएंगे। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. चौहान ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय की प्रगति एवं हरित क्रांति के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के योगदान एवं वैश्विक स्तर पर उसके स्थान से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस आजादी के समय से ही अच्छे मित्र रहे है और वर्तमान में दोनों देश तकनीकी और वैज्ञानिकों के हस्तांतरण के माध्यम से और अच्छा काम करेंगे जिससे दोनों विश्वविद्यालय और देशों के उत्पादन और उत्पादकता के क्षेत्र में लाभ होगा। विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए विशेष रूप से पशु चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न महत्वपूर्ण शोध पहलुओं जैसे एनिमल क्लोनिंग, ओवम पिकअप तकनीक, जीन कैरेक्टराइजेशन, वैक्सीन उत्पादन आदि आपसी सहयोग के मुख्य क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा इस एमओयू से दोनों देशों के वैज्ञानिक एवं शोध छात्र विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य कर दोनों देशों के प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस चार सदस्यीय दल में कुलपति डा. चौहान के साथ डा, शिवा प्रसाद, डा. केपी रावेरकर एवं डा. एससी त्रिपाठी एवं डा. ज्योति प्रसाद शामिल है।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING