Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

नासा को मिली दूसरी पृथ्वी: पानी से भरा है समुद्र, जीवन के भी मिले संकेत

नासा को मिली दूसरी पृथ्वी: पानी से भरा है समुद्र, जीवन के भी मिले संकेत
सीएन, फ्लोरिडा।
नासा के वैज्ञानिकों ने कई प्रकाश वर्ष दूर एक विशाल एक्सोप्लैनेट पर एक महासागर के होने का ऐलान किया है। उनकी मानें तो इसके साथ ही इस ग्रह पर संभावित जीवन की तरफ इशारा करने वाला एक रासायन भी मिला है। यह खोज नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप की तरफ से की गई है। नासा की मानें तो जो एक्‍सोप्‍लैनेट मिला है वह पृथ्वी से 8.6 गुना बड़ा है। साथ ही एजेंसी को के2-18बी ग्रह के वातावरण की नई जांच में मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड समेत कार्बन के प्रभाव वाले अणुओं की उपस्थिति का भी पता चला है। जेम्‍स वेब की खोज हाल के अध्ययनों से जुड़ती है जो बताती है कि के2-18बी एक हाइसीन एक्सोप्लैनेट हो सकता है, जिसमें हाइड्रोजन समृद्ध वातावरण और महासागर से ढंके होने की संभावना है। नासा ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि इस रहने योग्य क्षेत्र वाले एक्सोप्लैनेट के वायुमंडलीय गुणों के बारे में पहली जानकारी नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप से मिली है। इस नई तलाश ने आगे की रिसर्च के लिए वैज्ञानिकों को प्र‍ेरित किया। नासा की मानें तो इस खोज ने सिस्टम के बारे में उनकी समझ को ही बदलकर रख दिया है। के2-18बी रहने योग्य क्षेत्र में ठंडे एकदम छोटे बौने से तारे के2-18बी की परिक्रमा करता है। यह पृथ्वी से 120 प्रकाश वर्ष दूर है। के2-18बी जैसे एक्सोप्लैनेट, जिनका आकार पृथ्वी और नेपच्यून के बीच है, सौर मंडल की किसी भी चीज से काफी अलग हैं। नासा की मानें तो निकटवर्ती ग्रहों की कमी की वजह से इन उप.नेपच्यून को अक्‍सर कम करके आंका जाता है। इसके अलावा उनके वायुमंडल की प्रकृति खगोलविदों के बीच सक्रिय बहस का विषय है। नासा की मानें तो के2-18बी एक हाइसीन एक्सोप्लैनेट हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि कुछ खगोलविद मानते हैं कि यह घटनाक्रम एक्सोप्लैनेट पर जीवन की तलाश की दिशा में नई उम्‍मीद देती हे। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री और इन नतीजों के बारे में बताने वाले लीड ऑथर निक्कू मधुसूदन ने बताया परंपरागत रूप से, एक्सोप्लैनेट पर जीवन की खोज मुख्य रूप से छोटे चट्टानी ग्रहों पर केंद्रित रही है। लेकिन बड़े हाइसीन दुनिया वायुमंडलीय धारणा के लिए काफी अनुकूल हैं। मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड का होना और अमोनिया की कमी इसी परिकल्पना का समर्थन करती है कि के2-18बी में हाइड्रोजन लैस वातावरण के नीचे एक महासागर हो सकता है। स्रोत व फोटो नासा

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING