Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

साल का पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका के लिए बना मुसीबत, इंतजामों में जुटी सरकार

साल का पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका के लिए बना मुसीबत, इंतजामों में जुटी सरकार
सीएन नईदिल्ली।
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने में कुछ ही दिन बाकी हैं। यह बीते 50 सालों में सबसे लंबी अवधि वाला सूर्य ग्रहण होगा। जिसके चलते अमेरिकी सरकार को कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल महीने में लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और दुनिया के कई देशों में यह सूर्य ग्रहण नजर आएगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण में कुछ समय के लिए पूरी तरह अंधेरा छा जाता है। उस पर यह सूर्य ग्रहण इसलिए भी मुश्किल बढ़ाने वाला है क्योंकि यह पिछले 50 सालों का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। जाहिर है इसका असर भी ज्यादा होगा। सूर्य ग्रहण वैसे तो खगोलीय घटना है लेकिन हिंदू धर्म में इसे अशुभ माना गया है। ग्रहण का सूतक काल होता है और सूतक काल के दौरान कुछ भी खाने-पीने, पूजा-पाठ, शुभ कार्य करने की मनाही होती है। 8 अप्रैल को लगने जा रहा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा लिहाजा इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसलिए 8 अप्रैल को भारत में पूजा.पाठ समेत आदि कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। 

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING