Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में कीचड़ में क्‍यों फंस गए हजारों लोग, निकले थे एक पुतले को जलाने

अमेरिका में कीचड़ में क्‍यों फंस गए हजारों लोग, निकले थे एक पुतले को जलाने
सीएन, नेवादा:
अमेरिका में एक असामान्य तूफान ने एक हफ्ते तक चलने वाले सांस्कृतिक उत्सव को गंदगी में बदल दिया है। इसकी वजह से 70,000 लोग जो बर्निंग मैन फेस्टिवल में जा रहे थे, उत्तरी नवादा के रेगिस्तान में गहरे कीचड़ में फंस गए। यहां पर पानी और भोजन की आपूर्ति भी कम होने से परेशानियां बढ़ गई हैं। लेकिन बर्निंग मैन के आयोजकों ने नेवादा रेगिस्तान में स्थित उस रास्‍ते को फिर से खोल दिया जिसकी वजह से हजारों लोग बारिश में भीगने से बच सके। यहां पर ड्राइविंग प्रतिबंध भी हटा दिया गया है। बर्निंग मैन फेस्टिवल के दौरान लोग रेगिस्तान में कैंप लगाकर कई दिनों तक रहते हैं। फेस्टिवल के दौरान लोग अपने मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रिक गैजेट्स और अन्य सुख सुविधाओं से दूर पारंपरिक नाच गाने और गीत-संगीत का लुत्फ लेते हैं। कीचड़ के हालात को देखते हुए इलाके में सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। 1990 में शुरू हुए बर्निंग मैन फेस्टिवल में अब हर साल हजारों लोग इकट्ठा होते हैंै। इस साल यह आंकड़ा करीब 70 हजार से अधिक रहा। केन्या में पहले अफ्रीका त्‍यौहार की वेबसाइट की तरफ से बताया गया है कि ब्लैक रॉक सिटी में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं। बचे हुए 64,000 लोगों में से कई लोग त्योहार के नाम से जाने वाले पुतले को आग के हवाले करने के लिए बने रहेंगे। मौसम की वजह से इसमें एक दिन की देरी हुई है। बर्निंग मैन एक उत्सव है जिसे कलाकारों, निर्माताओं और सामुदायिक आयोजकों के एक वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में वर्णित किया गया है, जो दुनिया भर में कला, कार्यक्रम और स्थानीय पहलों का सह.सृजन करते हैं। बर्निंग मैन नवादा में हर साल होने वाला फेस्टिवल है। इस उत्सव को समापन समारोह की वजह से यह नाम मिला है। अंतिम रात में रात्रि में मैन नामक एक बड़े लकड़ी के ढांचे को जलाया जाता है। यह एक असाधारण महोत्‍सव है जिसका संबंध संस्कृति के उत्सव और आध्यात्‍म से है। उत्‍सव के दौरान पुतले को जलाने वाले लोग आमतौर पर समूहों में आते हैं। वो यहां पर थीम वाले कैंप्‍स लगाते हैं। साथ ही इन कैंप्‍स की मदद से वस्तुओं या सेवाओं के रूप में लोगों को उपहार दिए जाते हैं। यह फेस्टिवल सन् 1986 से आयोजित किया जा रहा है। इस साल इसका आयोजन 27 अगस्त से चार सितंबर तक होना था। एक रेगुलर टिकट की कीमत 575 डॉलर थी। हालांकि लॉजिंग, यात्रा, भोजन और वेशभूषा को ध्यान में रखकर अनुमान लगाया गया था कि इस बार लोग 1500 डॉलर तक खर्च करके इस महोत्‍सव में आ सकते हैं। इस उत्‍सव का आयोजन ब्लैक रॉक सिटी में किया गया था। यह उत्तर.पश्चिमी नेवादा के ब्लैक रॉक डेजर्ट के बीच में एक अस्थायी समुदाय है। इसका स्थान बड़े शहरों से दूर है। त्योहार के दौरान, प्रतिभागी अक्सर इस क्षेत्र को प्लाया के तौर पर बताते हैं। हालांकि इस साल, इसे वेट प्लाया करार दिया गया है।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING