Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

आज 7 जून को है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: दूषित भोजन खाने से  मर जाते हैं हर साल 4,20,000 लोग

आज 7 जून को है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: दूषित भोजन खाने से  मर जाते हैं हर साल 4,20,000 लोग
सीएन, नैनीताल।
मानव शरीर के निर्माण में भोजन एक महत्वपूर्ण तत्व है। प्रकृति ने कई प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाए हैं जो महत्वपूर्ण और आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त कोशिकाओं और शरीर के ऊतकों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन करने की आवश्यकता होती है। हर साल दुनियाभर में 7 जून के दिन विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। अनुमानित 600 मिलियन, दुनिया में 10 में से लगभग 1 व्यक्ति दूषित भोजन खाने के बाद बीमार पड़ते हैं और हर साल 420000 लोग मर जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप 33 मिलियन स्वस्थ जीवन वर्ष का नुकसान होता है। एक उद्देश्य है जनता को खाने की क्वालिटी के बारे में जागरूक करना। हम अक्सर बाहर का खाना, स्ट्रीट फूड आदि कंज़्यूम करते हैं। ऐसे खाने में इस्तेमाल होने वाला तेल, सब्जियां, मैदा, आटा और अन्य रॉ मटेरियल अच्छी क्वालिटी का नहीं होता है। कई बार यह खाना फ्रेश नहीं होता, जिस वजह से हम बीमार पड़ जाते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक खराब खाने के कारण एक दिन में करीब 16 लाख लोग बीमार होते हैं।  हर रोज़ पांच साल से कम उम्र के 340 बच्चे खराब क्वालिटी वाले खाने की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। डायरिया और कैंसर सहित करीब 200 बीमारियां ऐसी हैं जो अनसेफ फूड यानी की खराब खाने के कारण होती हैं। इस दिन के बहाने लोगों को खाने के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में बताया जाता है। यह दिवस लोगों को याद दिलाता है कि शुद्ध और सुरक्षित भोजन सभी लोगों का अधिकार है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को खाद्य सुरक्षा के विषयों के बारे में शिक्षित करना और सुरक्षित भोजन तक सभी लोगों की पहुँच को सुनिश्चित करना भी होता है। इस दिन खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली जाती है। इस दिन लोगों को खाद्य सुरक्षा के बारे में सिखाने के लिए कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। खाद्य सुरक्षा के बारे में सुरक्षा बढ़ाने के मामले में टेलीविज़न, रेडियो और सोशल मीडिया का प्रयोग किया जाता है। खाद्य सुरक्षा की जानकारी प्राप्त करें और दूसरों को इस बारे में शिक्षित करें। सुरक्षित भोजन की आदतों का विकास करें। आप सोशल मीडिया पर भी हैशटैग्स और पोस्टर का प्रयोग करके भी लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने का काम कर सकते हैं। हर साल फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन एक थीम निर्धारित करता है जिसके तहत विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। 2024 की थीम है सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य। हर रोज धुली हुई सब्जियों का इस्तेमाल करें, भोजन को ठीक से पकाएं, फूड एक्सपायरी डेट जांच लें, बहुत समय से बाहर रखे खाने को न खाएं। इस तरह आप बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं। 

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING