Connect with us

दुर्घटना

16 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की

16 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की
सीएन, नैनीताल।
शहर के समीपवर्ती क्षेत्र चोपड़ा में मां की डांट से 16 वर्षीय एक किशोरी ने फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। किशोरी अपने घर पर अकेली थी। रात में किसी बात को लेकर महा सही कहा सुनी हो गई तो मां ने उसे डांट दिया। जिसके बाद किशोरी ने कमरे में सोने चले गए सुबह काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो सूचना पड़ोसियों को दी गई। दरवाजा तोड़ने के बाद देखा तो किशोरी छत में बल्ली से लटकी हुई मिली तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे ज्योलीकोट इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी के फंदे पर लटकने की बात सामने आई है। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING