Connect with us

दुर्घटना

खैरना गरमपानी बाजार में चलती ऑल्टो कार बनी आग का गोला

खैरना गरमपानी बाजार में चलती ऑल्टो कार बनी आग का गोला
सीएन, नैनीताल।
अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में खैरना गरमपानी बाजार में ऑल्टो 800 कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से कार मे लगी आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर स्वाहा हो गया। गनीमत यह रही कि इसमे किसी प्रकार के कोई जनहानि नही हुई। मौके पर पहुची पुलिस ने गरमपानी बाजार सड़क में वाहन संख्या यूए-04-2387 कार में लगी आग में से वाहन मालिक गोपाल चंद्र निवासी चकविसौद पोस्ट रातीघाट जिला नैनीताल व उनके भाई शंकरलाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग इतनी ज्यादा बढ़ चुकी थी कि आसपास के घरो को भी खतरा पैदा हो सकता था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक लिया।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING