Connect with us

दुर्घटना

छुट्टी में घर आये अल्मोड़ा निवासी सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत

छुट्टी में घर आये अल्मोड़ा निवासी सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत
सीएन, हल्द्वानी। अल्मोड़ा जनपद निवासी छुट्टी में घर आये सेना के एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छुट्टी में घर आए जवान और उसका दोस्त अपनी बाइक से घूमने के लिए गए थे लौटते वक्त एचएमटी के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें जवान की मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया खबर के बाद मृतक जवान के घर में मातम पसरा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के सैराघाट के ग्रामसभा हतौली निवासी 27 वर्षीय भगवान सिंह रावल भारतीय सेना में थे वर्तमान में उनकी तैनाती आरआर जम्मू-कश्मीर में थी। अब उनकी पोस्टिंग राजस्थान में हुई थी। पोस्टिंग से पहले भगवान सिंह 1 महीने की छुट्टी पर घर आए हुए थे और वह इन दिनों अपने दोस्त थे गौरव बिष्ट के पास हल्द्वानी रुके थे। बताया जा रहा है कि दोनों अपने दोस्तों के साथ रॉकऑन नामक जगह पर घूमने गए। वापसी में एचएमटी के पास हादसा हो गया। जिसमे भगवान रावत की मौत हो गई। जबकि घायल दोस्त का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING