Connect with us

दुर्घटना

बिल्ली को बचाने के लिए कुएं में कूदे छह में से पांच लोगों की मौत

बिल्ली को बचाने के लिए कुएं में कूदे छह में से पांच लोगों की मौत
सीएन, अहमदनगर।
महाराष्ट्र के अहमदनगर के वाडकी गांव में कुएं में गिरी एक बिल्ली को बचाने के लिए नीचे उतरे छह में से पांच लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति को पुलिस ने जीवित बाहर निकाल लिया है। इस कुएं का उपयोग अब गोबर गैस बनने के लिए किया जा रहा था। अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव के अनुसार बचाव दल ने उन छह लोगों में से पांच के शव बरामद कर लिए हैं। ये लोग एक बिल्ली को बचाने की कोशिश करते समय एक गोबर गैस के एक कुएं में कूद गए थे। उन्होंने बताया कि कुल छह लोग एक के बाद एक कुएं में कूदे थे। इनमें से मात्र एक व्यक्ति कमर में रस्सी बांधकर कुएं में घुसा था उसे बाद में पुलिस ने बाहर निकाल लिया। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हैरान कर देने वाली घटना अहमदनगर जिले के वाडकी गांव में सामने आई। 9 अप्रैल की देर रात एक कुएं में बिल्ली के गिरने पर एक के बाद एक छह लोग कुएं में गए। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव ने बताया कि कुएं में कुल छह लोग गए थे। बचाव दल ने पांच के शव बरामद किए। इन सभी की मौत बिल्ली को बचाने की कोशिश में हुई।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING