Connect with us

दुर्घटना

नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में भारी भूस्खलन, कई घर खतरे की जद में आये

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी में एक घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद नगर के सात नंबर क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के बाद कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। भूस्खलन से दो मकानों को ज्यादा खतरा हो गया है स्नोव्यू को जाने वाला मार्ग भी खतरे की जद में आ गया है। उधर नैना रैंज के लड़ियाकांटा बीट में हुए भूस्खलन से भवाली नैनीताल मार्ग के कैलाखान पुरानी चुंगी के पास लगातार मलुवा व बोल्डर गिर रहे हैं। यहां पर कभी भी कोई बडी दुर्घटना हो सकती है। संवेदनशील क्षेत्र सात नंबर स्नोव्यू में अचानक से शनिवार को भारी भूस्खलन हो गया जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। दर्जनभर से अधिक परिवारों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश के चलते सात नंबर क्षेत्र में अचानक से भूस्खलन हो गया। स्नोव्यू को जाने वाली सड़क के नीचे की पहाड़ी में करीब 50 मीटर के दायरे में पहाड़ी दरक गई तो मलबे के साथ कई सारे जिसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तत्काल मौके पर पहुंचे पटवारी जगदीश चन्द ने पीड़ित परिवारों से बातचीत की। जिसके बाद उन्होंने भूस्खलन की जानकारी एसडीएम राहुल शाह को दी।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING