Connect with us

दुर्घटना

बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद, फिर विदाई वाली कार से कुचल गया दूल्हे का बाप

बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद, फिर विदाई वाली कार से कुचल गया दूल्हे का बाप
सीएन, बांदा।
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जिस गाड़ी से पिता अपने बेटे की बारात लेकर गए थे, उसी से कुचलकर उनकी मौत हो गई। इस तरह शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक, बिसंडा के रहने वाले गणेश प्रजापति अपने बड़े बेटे विनोद की बारात लेकर बदौसा थाना के पौहार गांव गए थे। शादी की सभी रस्में और कार्यक्रम तय समय के अनुसार चल रहे थे। घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन किसी को नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है। सुबह के समय बारात के बाद नेग देने के लिए दूल्हे का भाई अपनी बोलेरो से जनवासे साड़ियां लेने जा रहा था। जनवासे में दूल्हे का भाई कार को बैक करके मोड़ने लगा। उसी दौरान दूल्हे के पिता गणेश प्रजापति कार की चपेट में आ गए। गाड़ी उनके ऊपर चढ़ गई। इससे गणेश प्रजापति बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से ही आरोपी बेटा मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। दूल्हे के पिता की मौत से दोनों पक्षों में कोहराम मच गया। इसके बाद बारात बगैर दुल्हन को विदा कराए ही वापस लौट गई। इस घटना के संबंध में एसएचओ बदौसा ने बताया कि एक व्यक्ति जो अपने बेटे की बारात लेकर पौहार गांव आए थे, गाड़ी से दबकर उनकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं, दूल्हे के घर में मातम का माहौल है। घर के मुखिया की इस तरह मौत हो जाएगी, वो भी बेटे की शादी के दिन किसी ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा होगा।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING