Connect with us

उत्तराखण्ड

नवल बसंत : फुलि गै छ दैणा,मेरि बैणा ऐगो…म्हैणा..कफुवा बासण फैगो, मेरि बैणा ऐगो… म्हैणा…

चंद्रशेखर तिवारी, नैनीताल। पहाड़ में बसन्त पंचमी आ गयी है लोग कह रहे हैं…अरे देखो…सिरी पंचमी का पर्व आ गया है…डाण्डी कांठी में बसन्त बौराने लगा है, रास्ते और खेतों में प्योंलड़ी फूल गयी है। बांज की डालियों में मौल्यार आ गया है। जहां तहां कुंज के फूल खिल गये हैं। गेहूँ -जौं के खेतों में रंगत दिखने लगी है। पेड़-पौंधों की डालियां नयी कोपलों और फूल-पत्तियों से लद गयीं हैं। कहीं-कहीं घर आंगनों से हारमोनियम की धुन व तबले की गमक में बैठ होली के गीत शनैः शनै बसन्ती बयार में घुलने लगे हैं… गांव के लोग हरे जौं के तिनके देते हुए परिवार की सुफल कामना कर रहे हैं….

‘आई पंचमी माऊ की
बाँटि हरयाली जौ की,
आई मैना चैत को
बाटू बतै ग्ये मैत को,
मैत वाळि मैत होलि
निर मैताणी रोलि यकुलि,
नि रौणु छोरि पापणि
क्वी नि च तेरि आपणी।
काका बौडा मा रौणु नि
अपणु रंग खौणु नि
छक्वै कि रौणु ब्यै मुंग
फिर नि रौणु कै मुंग ‘।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने भीमताल से जिला नैनीताल को दी 96 करोड़ 71 लाख 19 हजार की योजनाओं की सौगात

अहा यह बसन्त ऋतु विवाहित बेटी-बहुओं को उनके मायके की याद भी दिला रही है जो अपनी विवशताओं के कारण मायके तो नहीं जा पा रही हैं। लेकिन वह मायके की राजी-खुसी की कामना तो कर ही रही हैं… ओ मेरी मां! खेतों में पीली सरसों फूली होगी, जंगल में कफू कुहकने लगा होगा…मेरे माता-पिता, भाई-बहन, दूध देने वाली सुरमाली भैंस और वह नटखट बिल्ली न जाने कैसी होगी..मन करता है कि मैं उड़कर आ जाऊं..पर करूं क्या…मैं तो असहाय हूँ..!!

यह भी पढ़ें 👉  भवाली-सैनिटोरियम रातीघाट बाईपास मार्ग शीघ्र होगा शुरू : आयुक्त

‘फुलि गै छ दैणा,मेरि बैणा ऐगो…म्हैणा
कफुवा बासण फैगो,मेरि बैणा ऐगो.. म्हैणा
कसि छु इजु मेरि,
लागि छू नराई कसि सुरमाई भैंसी पुसुली बिराई
हिया मेरो कूछ अब कथ न्है जा उड़ि
तुम फुलि जैया, फलि जाया, जस फुलो दैणा।’

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के युवा सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी वीरगति को प्राप्त, शोक में डूबा उत्तराखंड
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING