Connect with us

दुर्घटना

मल्लीताल स्थित बैंड स्टैंड के पास विशालकाय पेड़ खतरे का सबब बना

मल्लीताल स्थित बैंड स्टैंड के पास विशालकाय पेड़ खतरे का सबब बना
सीएन, नैनीताल।
नगर के मल्लीताल स्थित बैंड स्टैंड के पास एक विशालकाय पेड़ खतरे का सबब बना हुआ है। तेज बारिश वह आंधी के चलते पेड़ कभी भी गिर सकता है। जिस से बड़ी दुर्घटना वहां पर हो सकती है। लोगों ने वन विभाग से पेड़ को काटने की मांग की है ताकि कोई बड़ी दुर्घटना ना हो सके। मल्लीताल बैंड स्टैंड के पास एक विशालकाय पेड़ मैं बीच में दरार पड़ गई हैं। वहां पर तेज आंधी व बारिश से कभी भी गिर सकता है पेड़ के नीचे कई फल व्यवसाई दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। फल व्यवसायियों ने बताया कि पेड़ की एक बड़ी टहनी में दरार पढ़ चुकी है जो कभी भी नीचे टूट कर गिर सकता है। वहां पर फल लगाने वाले व्यवसायियों ने भी अपनी दुकान है वहां से हटा ली हैं। वहां पर काफी अधिक संख्या में हर वक्त पर्यटक भी बैठे रहते हैं जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने वन विभाग से पेड़ को अतिशीघ्र काटने की मांग की है ताकि कोई दुर्घटना होने से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त पंत पार्क में कई अन्य पेड़ भी खतरे का सबब बने हुए हैं जो तेज हवा के चलते कभी भी गिर सकते हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING