Connect with us

दुर्घटना

महिला ने जान देने के इरादे से नैनी झील में लगाई छलांग, युवकों ने बचाया

महिला ने जान देने के इरादे से नैनी झील में लगाई छलांग, युवकों ने बचाया
सीएन, नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल घूमने आई महिला ने आत्महत्या के मकसद से नैनीझील में कूद मार दी। वहां मौजूद दो युवकों ने महिला को सकुशल बाहर निकाल दिया। गुरुवार रात बरेली से आई एक महिला ने मॉल रोड स्थित म्युनिसिपल लाइब्रेरी के समीप आत्महत्या की मंशा से झील में कूद लगा दी। अंधेरे के दौरान धुंधली इमेज के बीच वहां मौजूद स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों ने जैसे ही महिला को झील में कूद मारते देखा तो हड़कंप मच गया। भीड़ में से दो युवा महिला को बचाने के लिए झील में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बचा लिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पहुंची पुलिस के पूछने पर महिला ने बताया कि वह बरेली की रहने वाली है। उसकी मानसिक हालत सही नहीं है, महिला ने कहा की वो नैनीताल आई थी और उसकी इच्छा सुसाइड करने की हुई। महिला ने अपना नाम अर्चना सिंह बताया। महिला का पति से तलाक हो गया है और उसका एक बेटा है। इधर तल्लीताल पुलिस ने मामले की कोई जानकारी नही होने की बात कही है। सूचना दे दी है। महिला को बचाने वाले मनोज कुमार और सोनू की सभी लोग खुले लब्जों में प्रशंसा कर रहे हैं।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING