Connect with us

दुर्घटना

दिल्ली के दो कांवड़िये गंगोत्री-गोमुख मार्ग पर उफनती नहर में बहे

दिल्ली के दो कांवड़िये गंगोत्री-गोमुख मार्ग पर उफनती नहर में बहे
सीएन, उत्तरकाशी।
दिल्ली के दो कांवड़िये उत्तराखंड में गंगोत्री.गोमुख मार्ग पर उस समय उफनती नहर में बह गए जब मार्ग पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल अचानक बढ़े जलस्तर से टूट गया। दिल्ली के रहने वाले सूरज और मोनू, चिरबासा नहर पार करते समय पुल टूट जाने से पानी की तेज धार में बह गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर यह घटना घटी वह गंगोत्री से करीब नौ किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि ग्लेशियर पिघलने के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। चिरबासा नहर पार करते समय पुल टूट जाने से पानी की तेज धार में बह गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर यह घटना घटी वह गंगोत्री से करीब नौ किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि ग्लेशियर पिघलने के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान के उपनिदेशक को नदी में बहे कांवड़ियों की तलाश करने और गोमुख में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने का निर्देश दिया है। उन्होंने चिरबासा नदी पर तत्काल वैकल्पिक पुल बनाने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि गोमुख की ओर भोजवासा के पास गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह और अन्य आश्रमों में 35 तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING