Connect with us

दुर्घटना

उत्तराखंड : लाइटर जलाते ही भड़की आग, बुरी तरह झुलसे दो युवक

उत्तराखंड : लाइटर जलाते ही भड़की आग, बुरी तरह झुलसे दो युवक
सीएन, पिथौरागढ़।
जनपद की सीमा पर लगे बेरीनाग थाना अंतर्गत एक गांव में बीती सायं दो ग्रामीण संदिग्ध अवस्था में बुरी तरह झुलस गए। उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जानकारी ली। जानकारी के अनुसार सायं नाघर बटगेरी निवासी मनीष लाल पुत्र पूरन राम मजदूरी करके कमरे की ओर जा रहा था। उनके साथ गांव का पवन सिंह पुत्र फकीर सिंह भी था। रास्ते में मनीष लाल ने लाइटर जलाया तो उसके कपड़ों में आग लग गई जिस पर पवन सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया जिससे वह भी बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण वहां पहुंचे तथा उन्होंने दोनों को गंभीर अवस्था पर जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस उपनिरीक्षक दीवान सिंह रौतेला वहां पहुंचे तथा पूछताछ की। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों का गांव व घटना स्थल पिथौरागढ़ जनपद के थाना बेरीनाग में पड़ता है परंतु जिला चिकित्सालय से मिले मैमो के अनुसार वे अस्पताल पहुंचे जहां पूछताछ का प्रयास किया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण पूछताछ नहीं हो सकी जबकि घायल के पिता व अन्य परिजनों ने इस संबंध में कोई जानकारी न होने की बात कही है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING