Connect with us

दुर्घटना

उत्तराखंड : रसोई में घुसे गुलदार ने ग्रामीण को घायल किया, दो दिन बाद पहुंचाया अस्पताल

उत्तराखंड : रसोई में घुसे गुलदार ने ग्रामीण को घायल किया, दो दिन बाद पहुंचाया अस्पताल
सीएन, चम्पावत।
सीमांत क्षेत्र के ग्राम कफल्टा मल्ला में तेंदुए ने भूप सिंह पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सड़क बंद होने से उन्हें दो दिन बाद अस्पताल लाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार 28 किमी दूर सोमवार को कफल्टा गांव के भूप सिंह 48 अपने घर की रसोई में गए तो वहां सोये तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए से किसी तरह वह संघर्ष करते रहे। इसमें उनकी जांघ और पीठ पर गंभीर घाव हो गए। परिवार के लोगों के हो हल्ला करने पर तेंदुआ वहां से भाग निकला। सड़क बंद होने के कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाना संभव नहीं था। बीते दिन सड़क खुलने के बाद पहले गांव से उन्हें डोली से चतुरकोट तक लाया गया। उसके बाद यहां से प्राइवेट वाहन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह महर, नंदन सिंह आदि ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING