Connect with us

उधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएन, किच्छा। यहां एक बार फिर नशा मुक्ति केन्द्र पर सवाल खड़ा हुआ है यहां भर्ती एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है जिसके बाद मृतक के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जवाहरनगर थाना पंतनगर नशे का आदि भुवन सुयाल उम्र 35 वर्ष पुत्र जगदीश चंद सुयाल को स्वजनों ने नई रोशनी एजुकेशन नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र सिरौली में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह भुवन की तबियत अचानक अधिक खराब हो गई। जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।भुवन की मौत की सूचना पर उसके परिजन भी वहां पहुच गए। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुबह तीन बजे भुवन की तबियत खराब होने के बाद भी उसे तत्काल बेहतर उपचार नहीं मिला। सही समय पर उसको उपचार मिलता तो भुवन की जान बच जाती। नशा मुक्ति केंद्र के संचाल​क अनवार अहमद ने बताया सुबह लगभग सात बजे भुवन की तबियत खराब हुई थी। उसे सीएचसी ले जाया गया। यहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भुवन के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच कर रही है

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING