Connect with us

क्राइम

उदयपुर पुलिस ने बाघेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ साम्प्रदायिक वैमनस्य फैलाने का मामला दर्ज किया

सीएन, उदयपुर। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि बाघेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ हाथीपोल थाने में धार 153 ए में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमे उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि उदयपुर में शुक्रवार को भारतीय नववर्ष के अवसर पर गांधी ग्राउंड में धर्मसभा का आयोजन किया गया। जिसमें धीरेन्द्र शास्त्री और कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर सहित कई संत मौजूद थे। एसपी शर्मा ने बताया कि सभा के संबोधन के दौरन धीरेन्द्र शास्त्री ने कई बातें ऐसी रखी जिससे धार्मिक भावनाएं भड़की हैं। ऐसे में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।जिसकी ओर भी गहनता से जांच की जा रही है। दरअसल अपने संबोधन के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश शास्त्री ने राजसमंद जिले के ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग पर लगे हरे झंडों को हटाकर वहां पर भगवा झंडे लगाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को उकसाया। एएसपी सिटी चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री के संबोधन के बाद कुंभलगढ़ में कुछ युवा भगवा झंडे लेकर किले पर पहुंच गए। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया गया है। इसी कारण से शहर के हाथीपोल थाने में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले का विस्तार से अनुसंधान करके अग्रिम कार्रवाई करेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING