Connect with us

क्राइम

सहायक पुलिस आयुक्त ने की आत्महत्या, पहले पत्नी और भतीजे का किया मर्डर

सहायक पुलिस आयुक्त ने की आत्महत्या, पहले पत्नी और भतीजे का किया मर्डर
सीएन, पुणे।
एक चौंकाने वाली घटना में, अमरावती के सहायक पुलिस आयुक्त ने सोमवार तड़के यहां अपने घर पर अपनी पत्नी, भतीजे की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। चतुरश्रृंगी पुलिस की के मुताबिक घटना सुबह 3-4 बजे के आसपास हुई और सूचना मिलने पर पुलिस टीमें जांच के लिए वहां पहुंचीं। एसीपी की पहचान 57 वर्षीय भरत एस. गायकवाड़ के रूप में की गई है, जो अमरावती सिटी पुलिस के राजापेठ डिवीजन में तैनात थे। अधिकारियों ने कहा कि आज तड़के पुलिस अधिकारी ने अपनी पत्नी, 44 वर्षीय मोनी और 34 वर्षीय भतीजे दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसी पिस्तौल से खुद को मार डाला। मृतक एसीपी गायकवाड़ के दो बच्चे हैं, वे शनिवार को अमरावती में छुट्टी मनाने गए थे। पुलिस को एसीपी के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और वे इस हत्याकांड का कोई कारण पता नहीं लगा पा रहे हैं। हालांकि पारिवारिक विवाद या किसी प्रकार की दुश्मनी की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING