Connect with us

क्राइम

तल्लीताल पेट्रोल पंप से तड़के चार बजे चोरों ने 75 हजार रूपये उड़ाये

तल्लीताल पेट्रोल पंप से तड़के चार बजे चोरों ने 75 हजार रूपये उड़ाये
सीएन, नैनीताल।
तल्लीताल पेट्रोल पंप में मंगलवार को तड़के चार बजे चोरों ने 75 हजार रूपये उड़ा लिए। पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात युवकों को देखा गया है। सूचना के बाद पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार तल्लीताल पेट्रोल पंप में सुबह चार बजे शटर का ताला तोड़कर 75 हजार की नकदी चोरी हुई है। पंप की सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात युवकों को देखा जा रहा है। जिसमें एक युवक पेट्रोल पंप का जायजा लेते नजर आ रहा है। तो वही दूसरे युवक ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर जाकर टेबिल के दराज से रखे पैसे चोर लिए। वहीं सीसी टीवी कैमरा देखने के बाद युवक फरार हो गया। पेट्रोल पंप स्वामी की शिकायत के बाद सीओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING