Connect with us

क्राइम

बनभूलपुरा हिंसा : चार और उपद्रवी गिरफ्तार, सौ लोग पहुंचे सलाखों के पीछे

बनभूलपुरा हिंसा : चार और उपद्रवी गिरफ्तार, सौ लोग पहुंचे सलाखों के पीछे
सीएन, हल्द्वानी।
बीते 8 फरवरी को हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा में पथराव और आगजनी में शामिल उपद्रवियों की धरपकड़ पुलिस द्वारा लगातार बड़े स्तर पर जारी है पुलिस अब तक 100 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने सोमवार को 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है, गिरफ्तार चार आरोपी जिसमें एक महिला भी शामिल है बनभूलपुरा हिंसा के दौरान आगजनी और पथराव में शामिल थे। मालूम हो कि 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र के मालिक के बगीचे में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर पथराव किया था। उपद्रवियों ने आगजनी भी की थी। हिंसक घटना के संबंध में हल्द्वानी और बनभूलपुरा थाने में अलग.अलग मामले पंजीकृत हैं। हिंसा के संबंध में कई नामजद आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो, फोटो और सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया नामजद सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हिंसा के कई आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनकी धर पकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीबी के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 96 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये थे। इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त 01 महिला सहित 04 उपद्रवियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जीशान उर्फ जिब्बू पुत्र मौ0 गुड्डू निवासी मलिक का बगीचा पानी की टंकी के पास बनभूलपुरा। मौ समीर पुत्र मौ राशिद निवासी. लाईन न.7 बिलाली मस्जिद के पास बनभूलपुरा। हाजरा बेगम पत्नी अब्दुल वाजिद निवासी. नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास बनभूलपुरा। अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 100 लोग धरे गये हैं, जिनमें 06 महिलाएं एवं 94 पुरूष उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING