Connect with us

क्राइम

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन से पहले नैनीताल पुलिस का नशे के विरुद्ध बड़ा अभियान, नौ पेटी शराब सहित चार नशा तस्कर दबोचे

सीएन, हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन से पहले नैनीताल पुलिस का नशे के विरुद्ध बड़ा अभियान शुरु हो गया है। पुलिस ने चार नशा तस्कर गिरफ्तार किए हैं। काठगोदाम पुलिस ने हौंडा सिटी व पिकप से अवैध शराब की तस्करी करते दो तस्करों को नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं। दोनों वाहन सीज कर दिए गए हैं। भवाली व चोरगलिया पुलिस ने अवैध शराब के तस्करी करते 02 व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 90 पाउच व 70 लीटर शराब बरामद की।
थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी मल्ला काठगोदाम गेट के पास चेकिंग के दौरान कैलाश चंद्र सुयाल पुत्र देवी दत्त सुयाल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम सलड़ी अमृतपुर थाना भीमताल जिला नैनीताल के कब्जे से लाल रंग की होंडा सिटी कार संख्या यूईए 07वी 3008 में चार पेटियों में मेकडबल के 24 बोतल 24 अद्दे व 48 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम, अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद, कांस्टेबल टीकाराम, कांस्टेबल करतार सिंह शामिल थे। काठगोदाम पुलिस द्वारा पिकअप वाहन से 05 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। वन विभाग बैरियर से एक किलोमीटर ऊपर हैड़ाखान रोड के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त नीरज सिंह पुत्र तुला सिंह निवासी मुरकुडिया हैडाखान काठगोदाम उम्र 30 वर्ष जिला नैनीताल के कब्जे से पिकप संख्या यूके 04सीबी 2534 में कुल 05 पेटियों में मेकडबल के 240 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया पुलिस टीम में उप निरीक्षक रविंद्र सिंह, कांस्टेबल भानु प्रताप, कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल थे।
प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश मलिक के नेतृत्व में पाडली गांव को जाने वाली सड़क के पास सुरजीत सिंह पुत्र सुखराम सिंह निवासी बेल पड़ाव रामनगर नैनीताल उम्र 28 वर्ष हाल पता -मोहन होमस्टे कैंची धाम भवाली नैनीताल के कब्जे से 90 पाउच देसी मसालेदार शराब तस्करी करते हुए बरामद के गिरफ्तार किया गया व उक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कोतवाली भवाली में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक हर्ष बहादुर पाल चौकी प्रभारी कैंची धाम कांस्टेबल तारा कंबोज शामिल थे। थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हाईवे से प्रतापपुर की ओर अभियुक्त जितेन्द्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी पिपलिया शक्तिफार्म जिला ऊधम सिंह नगर उम्र-25 वर्ष के द्वारा मोटर साइकिल यूए 06बीएच-4986 हीरो स्पलेण्डर पर लगभग 70 लीटर अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुये को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, कांस्टेबल भारत भूषण, राजेश सिंह, अंकुश चन्याल शामिल थे।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING