Connect with us

क्राइम

बंदरों के शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने किया खुलासा, 9 लोग गिरफ्तार

बंदरों के शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने किया खुलासा, 9 लोग गिरफ्तार
सीएन, काशीपुर।
उत्तराखंड के काशीपुर में विगत दिवस एक आम के बाग में आधा दर्जन से अधिक बंदरों के शव मिलने से मचे हड़कंप का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल 09 लोगों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है, जिनको पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। बीते रोज बाजपुर रोड स्थित एक आम के बाग में लगभग 8 से 10 बंदरों के शव बरामद हुए थे, जिसके बाद वहा लोगों का हुजूम जुड़ने पर जमकर हंगामा हुआ जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बंदरों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें पाया गया कि बंदरों को जहर देकर के मारा गया है, जिसके बाद पुलिस ने आम के बाग के ठेकेदार 9 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बंदरों की जहर देने की बात को कुबूल किया गया है। आज इस मामले का आरटीआई थाना पुलिस में पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा द्वारा खुलासा करते हुए मीडिया के सामने आरोपियों को सामने लाते हुए बताया की गिरफ्तार सभी आरोपी बरेली शहर उत्तर प्रदेश से है, जिन्होंने बंदरो से आम की फसल नष्ट होने से बचाने को जहर दिया गया।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING