Connect with us

उधम सिंह नगर

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

सीएन, किच्छा। य​हां एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई.जिसके बाद मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हैं। जानकारी के अनुसार देवरनिया निवासी नबी अहमद की बेटी नेहा की शादी दिसंबर 2021 में किच्छा के सिरौली गांव निवासी अबरार के साथ हुई थी.अबरार घर पर ही सिलाई का काम करता है.नेहा के पिता नबी अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अबरार और उसका परिवार उनकी बेटी को कम दहेज लाने पर उसे प्रताड़ित करते थे। इसके चलते मई के पहले सप्ताह में नेहा मायके आ गई थी। जिसके बाद इस मामले में दोनों पक्षों की पंचायत हुई।इस पंचायत में भी अबरार और उसके घरवाले दहेज में दो लाख रुपये नकद और स्विफ्ट कार की मांग करने लगे। जिसके बाद उन्होंने अपनी गरीबी का वास्ता दिया तो पंचायत में तय हुआ कि अबरार नेहा को बुलाने आएगा। इसके बाद सोमवार को अबरार अपने ताऊ के लड़के के साथ कार से आया और नेहा को ले गया। और सोमवार की रात उन्हें फोन आया और बताया कि आपकी लड़की की तबियत बहुत खराब है आप लोग जल्द आ जाओ। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ रात को ही बेटी के ससुराल पहुंच गए। वहां नेहा खून से लथपथ मृत पड़ी थी और वहां पुलिस कर्मी मौजूद थे। आरोप लगाया कि नेहा के पति अबरार अहमद, ससुर मो. अहमद, सास गुडिया, ससुर के भाई मौलाना शफीक और उसके पुत्र अजाउल, ननदोई एहसान ने दहेज के लिए हत्या कर दी। पुलिस ने देर रात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING