Connect with us

क्राइम

डीएम का कर दिया फर्जी पत्र वायरल, छवि खराब करने का प्रयास, एफआईआर दर्ज

डीएम का कर दिया फर्जी पत्र वायरल, छवि खराब करने का प्रयास, एफआईआर दर्ज
सीएन, नैनीताल।
शरारती तत्व सोशल मीडिया में गलत आदेश को पेश करने से बाज नहीं आ रहे हैं ताजा मामले में आज डीएम नैनीताल का सोशल मीडिया पर फर्जी आदेश वायरल कर दिया। फर्जी पत्र में जिला अधिकारी ने आज नैनीताल जनपद के इंटर तक के सरकारी स्कूलों में कराया अवकाश कराने का उल्लेख किया गया। इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया तथा उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश, देकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अब पुलिस जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी। जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल के नाम से 29 जुलाई 2022 को सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर कतिपय शरारती तत्व द्वारा एक संदेश वायरल किया गया जिसमें जनपद के सभी इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी बरसात के चलते 29 जुलाई को अवकाश रहने की सूचना थी। किसी शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया में उक्त सन्देश डाल दिया गया, जिससे स्कूली विद्यार्थियों को परेशनियों का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्कूली व आंगनवाड़ी अवकाश को लेकर किसी प्रकार का आदेश जारी नहीं किया गया है। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए कि जिस भी व्यक्ति द्वारा यह हरकत की गई है सम्बन्धित के विरुद्ध आपदा के दृष्टिगत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीआईपी नगर बस नाम भर, तल्लीताल की सड़कें चलने लायक तक नही, कुछ माह पहले बनी कैनेडी पैदल मार्ग भी उधड़ने लगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING