Connect with us

क्राइम

पिता ने पिस्टल खरीद कर बेटे के हाथ में थमा दी, उसने चला दी, अब घर में मातम है

पिता ने पिस्टल खरीद कर बेटे के हाथ में थमा दी, उसने चला दी, अब घर में मातम है
सीएन, पटना।
बिहार के सुपौल में पुलिस ने एक मछली व्यापारी की हत्या का मामला सुलझा लिया है। उसने बताया कि व्यापारी ने एक अवैध पिस्टल खरीद कर अपने नाबालिग बेटे को देखने के लिए दे दी थी। इस दौरान बेटे से गोली चल गई और पिता की मौत हो गई। पुलिस ने बेटे की निशानदेही पर पिस्टल को एक पोखर से बरामद किया है। नाबालिग लड़के को अब न्याय किशोर न्यायालय में पेश होना होगा। पुलिस ने बिहार के सुपौल में हुई इस घटना को लेकर नए खुलासे किए हैं। जांच में बेटे ने बताया कि पिता ने एक देसी पिस्टल लाकर उसे देखने के लिए दी थी। लेकिन उससे गलती से गोली चल गई। इसके बाद पिस्टल को निकट के पोखर में फेंक दिया था। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस पोखर से बरामद किए गए हैं। एसपी आलोक कुमार के मुताबिक मृतक शिवचंद्र के बेटे से गलती से पिस्टल चल गई। जिस दौरान गोली चली शिवचंद्र लेटे हुए थे। पिस्टल की गोली उनके कंधे में लगी। उनकी तत्काल मौत हो गई। पुलिस ने पिस्टल और दो कारतूस को उसी पोखर से बरामद किया है जहां शिवचंद्र मुखिया मछली पालन करते थे। परिजनों ने इस घटना को लेकर किसी पर शक नहीं जताया था जिस कारण इसमें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक के छोटे बेटे जिसकी उम्र 17 साल के करीब है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे किशोर न्यायालय के समक्ष पेश करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार मछली व्यापारी शिवचंद्र मुखिया को बीते 14 अगस्त की देर रात करीब साढ़े आठ बजे गोली लगी। इलाज के लिए उन्हें सुपौल सदर अस्पताल ले जाया गयाए जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सुपौल सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाल के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने मृतक शिवचंद्र मुखिया के छोटे बेटे को थाने लाकर पूछताछ की। इस दौरान बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 55 साल के शिवचंद्र मुखिया के तीन बेटे हैं। गोली उनके सबसे छोटे बेटे से चली थी।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING