Connect with us

क्राइम

महिला पर्यटक का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाया, आरोपी गिरफ्तार

महिला पर्यटक का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाया, आरोपी गिरफ्तार
सीएन, नैनीताल।
यहां अयारपाटा क्षेत्र के होटल में महिला पर्यटक का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपित होटल कर्मी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली का पर्यटक परिवार नैनीताल आया था। सोमवार सुबह जब महिला पर्यटक नहा रही थी, तो वेंटीलेशन स्पेस से होटल का कर्मचारी मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। उसकी हरकतों को देखकर महिला ने शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनकर उसका पति और होटल कर्मीचारी पहुंच गए तो वीडियो बना रहा युवक फरार हो गया। तत्काल महिला के पति ने इसकी सूचना तत्काल 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। सूचना पर सीओ नितिन लोहनी भी पहुंचे पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ नितिन लोहनी भी पहुंच गए। सीओ ने बताया कि होटल के सर्वेंट क्वाटर, महिला का बुक किया गया कमर, दोनों आसपास हैं। जब महिला नहाने गई तब एक कर्मचारी उसकी वीडियो बनाने लगा। जिसकी सूचना महिला ने 112 पर दी गई। पुलिस ने आरोपित होटल कर्मचारी को पकड़ लिया है। एफआइआर दर्ज कर दी है। मोबाइल खंगाला जा रहा है। मामले जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले भी माल रोड में महिला का नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। उसमें भी होटल कर्मचारी शामिल था। वहीं पर्यटकों का मामला होने के कारण घटना के बाद से होटल स्टाफ और पुलिस में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING