Connect with us

क्राइम

मछली व्यापारी गिरफ्तार, राष्ट्रध्वज का अपमान करने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

सीएन, हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की के मछली बाजार में राष्ट्रीय ध्वज से मछलियों को ढकने के मामले में पुलिस ने आरोपित मछली विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के जश्न को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। तिरंगा सिर्फ घरों में नहीं लगा, बल्कि लोगों ने अपने वाहनों से लेकर विभिन्न स्थानों पर लगाए। फिलहाल, तिरंगे के अपमान की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। यहां बाजार में एक मछली विक्रेता ने तिरंगे से मछलियों के बर्तन को ढक दिया। तस्वीरें वायरल हुईं और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी योगेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें हरिद्वार ज़िले में एक मीट की दुकान पर राष्ट्रीय ध्वज से ढका हुआ कुछ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने राष्ट्रध्वज का अपमान रोकने के संबंध में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

https://jantaserishta.com/national/fish-trader-arrested-police-took-action-for-insulting-the-national-flag-1483976
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING