Connect with us

उधम सिंह नगर

बंधक युवक को छुड़ाकर लाई पुलिस टीम पर हमला, 25 लोगों पर मुकदमा

सीएन, सितारगंज। बंधक युवक को लोगों से छुड़ाकर चौकी लायी पुलिस से लोगों ने फिर चौकी से युवक को छुड़ाकर बंधक बनाने का प्रयास किया। समझाने पर पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। हाथापाई से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां फटकार कर लोगों को किसी तरह से खदेड़ दिया। बाद में चौकी इंचार्ज ने दो भाइयों को नामजद कर 25 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष गुड्डू ने सूचना दी कि टैगोर नगर, बाजार वार्ड नंबर तीन, शक्तिफार्म निवासी संजीव मंडल पुत्र संतोष मंडल को कुछ लोगों ने बंधक बना लिया है। संजीव के साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।इस पर शक्तिफार्म चौकी से कांस्टेबल कुंदन सिंह, हरीश कबड़वाल मौके पर पहुंचे और बंधक बनाए गए संजीव मंडल को सकुशल मुक्त कराया। साथ ही उसे अपने साथ शक्तिफार्म चौकी ले आए। संजीव मंडल के शरीर पर चोटों के निशान थे। आरोप है कि इस बीच बंधन मुक्त कराए गए संजीव मंडल को दोबारा बंधक बनाने और उसकी पिटाई के मकसद से टैगोर नगर, शक्तिफार्म निवासी राम विश्वास व प्रकाश विश्वास पुत्र निर्मल विश्वास अपने 25 साथियों के साथ पुलिस चौकी आ धमके।इस दौरान उन्होंने चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों से संजीव मंडल को जबरन छुड़ाने का प्रयास किया। यही नहीं उन्होंने पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की करते हुए हमला कर दिया, जिससे मौके पर अच्छा खासा हंगामा हो गया। यह देख पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकारते हुए हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान आरोपित राम विश्वास ने पुलिस कर्मियों की वर्दी उतरवा देने की धमकी भी दी।सड़क किनारे पड़े एक पत्थर से सिर में चोट मारकर खुद को घायल कर लिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने संजीव मंडल का सितारगंज सीएचसी में मेडिकल कराया। उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने राम विश्वास, प्रकाश विश्वास समेत 25 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि बंधक बनाया गया संजीव मंडल टैगोर नगर अपने साले के घर गया था। संजीव मंडल का कुछ लोगों को टैगोर नगर जाना पसंद नहीं था। इससे नाराज होकर उन्होंने संजीव मंडल को बंधक बना लिया था। उसे पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से छुड़ा लिया। इसके बाद दो सगे भाईयों समेत 25 लोगों ने दोबारा चौकी पहुंचकर बंधक संजीव मंडल को पुलिस से छुड़ाने के लिए हाथापाई की। पुलिस ने घायल संजीव मंडल की तहरीर पर भी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया 

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING