क्राइम
हल्द्वानी के निर्माणाधीन कॉन्प्लेक्स में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी
सीएन, हल्द्वानी। हल्द्वानी के प्रेम सिनेमा हॉल के पास निर्माणाधीन कॉन्प्लेक्स में एक संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात व्यक्ति के शरीर का ऊपरी भाग नीला पड़ा हुआ है, उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़े भी नहीं थे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। इस कांपलेक्स में बैठकर लोग नशा भी करते देखे गए हैं। कोतवाली से चंद कदम दूरी पर यह जगह होने के बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लगती है, काफी लंबे समय से बन रहे निर्माणाधीन कॉन्प्लेक्स में पहले भी दो शव मिल चुके हैं। पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई कर रही है।























































