Connect with us

क्राइम

खौफनाक : अधेड़ ने अपनी दो बेटियों को कुल्हाड़ी से काट डाला, पत्नी व दोहिता गंभीर

सीएन, नागौर। राजस्थान के नागौर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मानसिक रूप से बीमार एक अधेड़ ने नींद में सोते हुए अपने ही परिवार पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से किए गए इस हमले में अधेड़ की दोनों बेटियों की मौत हो गई। जबकि पत्नी और दोहिता गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए अजमेर रेफर किया गया है। देर रात हुआ यह हादसा कितना खौफनाक था कि पूरे घर में कमरे में चारों तरफ खून ही खून हो गया। जैसे ही सूचना पर पुलिस पहुंची तो मौके पर हमलावर भी मिल गया लेकिन उसकी मानसिक हालत ठीक है जो पुलिस से भी गाली- गलौज करने लगा। मामला नागौर जिले के परबतसर इलाके का है। यहां 57 वर्षीय मना राम अपनी पत्नी केसर, बड़ी बेटी मीरा और छोटी बेटी रेखा और मीरा के बेटे प्रिंस के साथ सोया हुआ था। रात करीब 2 बजे बाद मनराम ने अपने ही घर में रखी कुल्हाड़ी से एक-एक कर सभी पर हमला कर दिया। घटना में मीरा और रेखा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अब तक की पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि मानाराम पिछले करीब 10 साल पहले किसी खदान में काम करता था। इसी दौरान वह ऊंचाई से गिर गया था जिसके बाद से उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था बात बात पर वह एग्रेसिव हो जाता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने बताया कि मनाराम की छोटी बेटी रेखा, मीरा पीहर आई हुई थी। आज दोनों अपने ससुराल जाने वाली थी। ऐसे में मना राम की पत्नी कैसर ने दोनों को रात में ही मेहंदी लगाई थी। लेकिन उन्हें पता नहीं था कि मेहंदी लगाने के बाद वह सीधे मौत के मुंह में चली जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING