Connect with us

क्राइम

हल्द्वानी व हरिद्वार में सुबह हुई वारदात, दो महिलाओं की चैन लूट कर बदमाश फरार

हल्द्वानी व हरिद्वार में सुबह हुई वारदात, दो महिलाओं की चैन लूट कर बदमाश फरार
सीएन, हल्द्वानी/हरिद्वार।
जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में एक और वारदात हो गई है। यहां उचक्कों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया है बड़ी हैरत की बात यह है की घटना थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई है। उधर हरिद्वार के शंकर आश्रम तिराहे के पास आज सुबह सवेरे बदमाश महिला से चेन लूटकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। हल्द्वानी में आज मंगलवार को सुबह करीब 6.30 बजे मुखानी निवासी धनुली देवी 60 घर से ओम शांति केंद्र ब्लॉक की ओर जा रही थी तभी कठघरिया की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने लक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास जो की मुखानी थाने से चंद कदम की दूरी पर है वहां धनूली देवी को धक्का देकर उनके गले से ढाई तोले की सोने के चैन छीन ली और चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है घटना को अंजाम देने वालों की उम्र 24 से 25 वर्ष के बीच है। घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने घर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद उनके भाई ने मुखानी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं पुलिस का दावा है जल्द ही चेन स्नेचिंग की घटना करने वाले उचक्कों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरिद्वार। हरिद्वार के शंकर आश्रम तिराहे के पास आज सुबह सवेरे बदमाश महिला से चेन लूटकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। बताया जा रहा है की लूट की वारदात के दौरान बदमाश ने फायरिंग भी की है। जानकारी के मुताबिक एक महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी और शंकर आश्रम तिराहे पर एक बदमाश ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। पुलिस प्रशासन द्वारा बदमाश ही घर पकड़ के प्रयास किया जा रहे हैं लिहाजा जनपद के सभी चौक चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING