Connect with us

क्राइम

हल्द्वानी मुखानी में की चेन स्नेचिंग, आखिर हत्थे चढ़ा जज फार्म निवासी युवक

हल्द्वानी मुखानी में की चेन स्नेचिंग, आखिर हत्थे चढ़ा जज फार्म निवासी युवक
सीएन, हल्द्वानी।
हल्द्वानी मुखानी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्त को मुखानी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए सारी जानकारी दी और बताया कि 5 फरवरी को हुई घटना के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को वादी भूपेश पाण्डे पुत्र सुरेश पाण्डे निवासी कपिल कालोनी मुखानी ने थाना मुखानी में तहरीर देते हुए बताया कि बीती 5 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके साथ चैन स्नैचिंग की गयी है। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया है। पहले वादी की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 38 / 23 धारा 392 / 411 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशों के अनुसार चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने के के लिए टीम गठन हुआ। हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में रमेश बोरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई और टीमों ने क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। इसी क्रम में मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त अनुराग गंगवार पुत्र करन लाल निवासी बघनेरी थाना अमरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष हाल निवासी बी ब्लाक जज फार्म मुखानी को आईटीआई जजफार्म से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक पीली धातु की चेन बरामद हुई है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING