Connect with us

क्राइम

हल्द्वानी शहर में युवती से गैंगरेप नहीं वरन हुई थी छेड़छाड़

हल्द्वानी शहर में युवती से गैंगरेप नहीं वरन हुई थी छेड़छाड़
सीएन, हल्द्वानी।
विगत दिवस हल्द्वानी शहर में युवती के अपहरण और चलती कार में गैंगरेप की खबर से पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई थी। जिसके बाद तमाम तरह के सवाल उठने लाजमी थे। अब युवती से गैंगरेप मामले में नया मोड़ आया है। सूत्रों के अनुसार युवती से गैंगरेप नहीं बल्कि छेड़छाड़ हुई थी, लेकिन गैंगरेप का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो आज पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING