Connect with us

क्राइम

लुटेरी दुल्हन लाखों के जेवर लेकर चम्पत, अब तक 27 लोगों को बना चुकी शिकार

सीएन, बड़गाम। कश्मीर घाटी में फिल्मी अंदाज में ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां एक लुटेरी दुल्हन ने पहले 27 लोगों से शादी की और बाद में उनके गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। इस मामले का खुलासा होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना बडगाम जिले की है। श्रीनगर लालचौक की प्रेस कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि उक्त महिला ने 27 मर्दों से शादी की है। शादी के बाद कुछ समय भी बिताया और बाद में मायके जाने का कहकर घर से सोना और नकदी लेकर फरार हो गई। जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि उक्त ठग महिला जम्मू संभाग के राजौरी की रहने वाली है और उसने एक गैंग तैयार किया है। इस गैंग में कुछ मैच मेकर्स (रिश्ता करने वाले लोग) शामिल हैं, जो अमीर लोग या ऐसे व्यक्तियों को शिकार बनाते थे, जो मेहर के नाम पर अच्छी खासी रकम दे सकते थे। ठगी के शिकार बड़गाम खान साहब इलाके के एक निवासी ने बताया कि उसके पास एक मैच मेकर कुछ महीना पहले कई बार आया और राजौरी निवासी एक महिला का फोटो दिखाया। महिला से शादी के लिए विभिन्न तरीकों से रिझाया और वह उसकी यह चाल में फंस गया। शादी के कुछ दिन बाद महिला ने डॉक्टर के पास जाने के लिए पति के साथ अस्पताल गई तो पति जबतक अस्पताल काउंटर पर टिकट निकालता, महिला अस्पताल से फरार हो गई। महिला और उसके बताए हुए जानकारों सभी ने उनके अता पता फर्जी बताए थे। यहां तक कि दस्तावेज और पहचान पत्र भी फर्जी थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने बड़गाम में 27 लोगों को ठगा है।

Related

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING