Connect with us

क्राइम

पर्यटको को चलती कार की छत पर बैठकर वीडियो बनाना महंगा पड़ा

सीएन, नैनीताल। लखनऊ से नैनीताल घूमने आए पर्यटको को रूसी बाईपास पर चलती कार की छत पर बैठकर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली चौक लखनऊ निवासी यश रस्तोगी 2 अन्य दोस्तो के साथ अपने वाहन संख्या यूपी-25-डीजे-7963 की छत पर बैठकर वीडियो व फ़ोटो क्लिक कर रहे थे। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस ने युवको को रूसी बाईपास क्षेत्र में रोका तो युवको द्वारा कार को तेजी से तल्लीताल की तरफ भगा दी। जिसके बाद रूसी बाईपास पर मौजूद दो पुलिस कर्मियों द्वारा युवको का पीछा किया गया और तल्लीताल पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई जिसके बाद तल्लीताल पर मौजूद चीता मोबाइल के हेड कॉन्स्टेबल शिवराज राणा ने पर्यटको को तल्लीताल डाँठ पर पकड़ लिया और युवको को जमकर फटकार लगाई और 81 पुलिस एक्ट के तहत युवकों पर 2000 का चालान कर दिया। बता दें बीते 30 जून को भी दिल्ली निवासी पर्यटको द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर गाड़ी की छत पर बैठकर वीडियो बनाई जा रही थी जिसपर पुलिस ने दिल्ली के पर्यटको का भी चालान किया था। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि चलती गाड़ी की छत पर वीडियो व फ़ोटो बनाने पर लखनऊ निवासी पर्यटकों पर 81 पुलिस एक्ट के तहत 2000 रुपए की चालानी कार्रवाई कर व सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीआईपी नगर बस नाम भर, तल्लीताल की सड़कें चलने लायक तक नही, कुछ माह पहले बनी कैनेडी पैदल मार्ग भी उधड़ने लगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING