Connect with us

क्राइम

मोनू मानेसर को हिरासत में लिया गया, बाजार से हरियाणा पुलिस ने दबोचा

मोनू मानेसर को हिरासत में लिया गया, बाजार से हरियाणा पुलिस ने दबोचा
सीएन, गुरुग्राम।
हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को हिरासत में ले लिया है। बुलेरो और क्रेटा गाड़ी में आए पुलिस कर्मियों ने मोनू मानेसर को उस वक्त हिरासत में ले लिया, जब वह बाजार से गुजर रहा था। अब हरियाणा पुलिस मोनू को राजस्थान पुलिस को सौंपने की तैयारी कर रही है। मोनू मानेसर को हिरासत में लेने के लिए पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक़, हरियाणा पुलिस अब मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस को सौंप सकती है। हालांकि अब तक इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई है कि मोनू को हरियाणा या फिर राजस्थान पुलिस ने डिटेन किया है। फिलहाल पता चला है कि सेक्टर.1 से मानू मानेसर से हिरासत में लिया गया है। हरियाणा पुलिस ने भिवानी में जिंदा जलाए नासिर.जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। गौरक्षक मोनू मानेसर को गुरुग्राम से पुलिस ने हिरासत में लिया है। हरियाणा पुलिस अब उसे राजस्थान पुलिस के हवाले कर सकती है। मोनू मानेसर पर भिवानी में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप है। मोनू को राजस्थान पुलिस को सौंप देंगे। राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न बताए जाने की शर्त पर ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस मोनू को राजस्थान पुलिस को सौंपने की तैयारी कर रही है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING