Connect with us

उधम सिंह नगर

भाजपा नेता कार्की की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सीएन, रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता संदीप कार्की की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुख्य अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस के साथ ही कार भी बरामद की है। बीते 14 मई को बीजेपी मंडल महामंत्री संदीप कार्की की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मुख्य अभियुक्त ललित मेहता, उसके पिता मोहन और भाई दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। ललित के पांच वाहनों को अवैध खनन में सीज किया गया और अवैध खनन से अर्जित अन्य संपत्ति को भी सीज करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही ललित और उसके भाई दीपक के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही लाइसेंसी असलहे रखने वाले खनन कारोबारियों की सूची बना रहे हैं और कोई घटना में उनकी लिप्तता मिलने पर उनके लाईसेन्स कैंसिल करने के साथ ही वाहनों को सीज किया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING