Connect with us

क्राइम

देश विरोधी वीडियो दिखाने वाले सात भारतीय यूट्यूब चैनल ब्लॉक, 85 लाख थे सब्सक्राइबर

देश विरोधी वीडियो दिखाने वाले सात भारतीय यूट्यूब चैनल ब्लॉक, 85 लाख थे सब्सक्राइबर
सीएन, नईदिल्ली।
भारत सरकार ने आईटी एक्ट 2021 के तहत सात भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है। इन यूट्यूब चैनल के व्यूज 114 करोड़ से भी अधिक थे और सब्सक्राइबर्स की संख्या 85 लाख 73 हजार से भी अधिक थी। इन चैनल पर विज्ञापन भी आते थे।
इन चैनल को किया गया ब्लॉक
Loktantra Tv- 23,72,27,331 व्यूज, 12.90 लाख सब्सक्राइबर
URV TV- 14,40,03291 व्यूज, 10.20 लाख सब्सक्राइबर
AM Razvi- 1,22,78,194 व्यूज, 95,900 सब्सक्राइबर
Gouravshall Pawan Mithilanchal- 15.99.32,594 व्यूज, 7 लाख सब्सक्राइबर
Sep TOpSTH- 24,83,64,997 व्यूज, 33.50 लाख सब्सक्राइबर
Sarkari Update- 70,11,723 व्यूज, 80,900 सब्सक्राइबर
Sab Kuch Dexho- 32,86,03,227 व्यूज, 19.40 लाख सब्सक्राइबर
News ki Dunva (पाकिस्तानी)- 61,69,439 व्यूज, 97,000 सब्सक्राइबर
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि सरकार ने वर्ष 2021-22 के दौरान फेक न्यूज फैलाने के आरोप में 94 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही 19 सोशल मीडिया अकाउंट और 747 यूआरएल को भी प्रतिबंधित किया है। राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा कि ये कार्रवाई सूचना तकनीक एक्ट 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING