Connect with us

क्राइम

काशीपुर के किसान सुखवन्त आत्महत्या प्रकरण पर एसआईटी गठित, 12 पुलिस कर्मियों का तत्काल गढ़वाल रेंज में तबादला

सीएन, देहरादून/नैनीताल। ऊधमसिंहनगर के किसान सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण पर पुलिस मुख्यालय ने एसटीएफ के आईजी की अध्यक्षयता में उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन कर गहन विवेचना के निर्देश दिए गए है। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु 12 पुलिस कर्मियों का तत्काल गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरण कर दिया है।मृतक द्वारा जारी वीडियो और ईमेल में अंकित तथ्यों के विस्तृत परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा 11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय द्वारा कई निर्देश दिए गए। है। इस प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना हेतु पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर- सुश्री वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत एवं उपनिरीक्षक मनीष खत्री, जनपद चम्पावत को सम्मिलित किया गया है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्टिगत निलम्बित तीन उपनिरीक्षक, एक अपर उपनिरीक्षक एक मुख्य आरक्षी, षात आरक्षी सहित कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज में जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरित कर दिया गया है। उक्त प्रकरण से सम्बन्धित सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो एवं मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गयी शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कतिपय आरोप लगाये गये हैं। उक्त आरोपों के तथ्यों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING