Connect with us

क्राइम

दुल्हा सजधज कर निकाह को तैयार, दुल्हन ब्यूटी पार्लर से प्रेमी संग फुर्र

दुल्हा सजधज कर निकाह को तैयार, दुल्हन ब्यूटी पार्लर से प्रेमी संग फुर्र
सीएन, इंदौर।
मध्यप्रदेश के खजराना में एक रोचक मामला सामने आया।एक मैरिज गार्डन में दुल्हा निकाह के लिए इंतजार करता रहा और दुल्हन प्रेम संग फरार हो गई। स्वजन पहले बहाने बनाते रहे लेकिन बारातियों ने हंगामा किया तो पता चला दुल्हन तो दो घंटे पहले ही गायब हो चुकी है। देर रात मामला थाने पहुंचा और एक-दूसरे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक, मामला ममता कालोनी (खजराना) का है। 19 वर्षीय युवती की उज्जैन के गौहर खान (शेरसानी मोहल्ला) से तय हुई थी। गुरुवार को गौहर बारात लेकर इंदौर आया था। बारातियों के रुकने का इंतजाम क्षेत्र के सुगरा गार्डन में किया गया था। वर-वधु पक्ष शादी रस्मों की तैयारियों में जुटे थे। जैसे ही निकाह का समय आया दुल्हा सजधज कर तैयार हो गया। दुल्हन भी मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर रवाना हो गई। पार्लर हारुन कालोनी में ही था जिसे दुल्हन की कजिन बहन चलाती थी। दुल्हन ने पहले तो मेकअप करवाया और बाद में कपड़े बदलने के लिए रुम में चली गई। दुल्हन की बहन और साथ आई युवतियां काफी देर तक इंतजार करती रही। बाहर न आने पर शक हुआ और अंदर जाकर देखा दुल्हन तो गायब है। युवतियों ने जैसे ही घटना बताई दुल्हन की मां बेहोश हो गई। पता चला कि कालोनी में रहने वाले सलमान से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पूर्व ही दोनों में शादी की बात हुई थी लेकिन युवती ने मां से मना कर दिया। उसकी मर्जी से ही दूसरा रिश्ता तय किया था। मां देर रात थाने पहुंची और गुमशुगदी दर्ज करवाते करवाते बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद दुल्हा थाने पहुंचा और कहा मैं भी शिकायत करुंगा। मेरी शादी नहीं हुई उसका गम नहीं बल्कि चिंता इस बात की है कि मुझ पर इल्जाम न लगा दे। रात में गौहर ने भी थाने में आवेदन दिया।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING